मौसम विभाग का नया अलर्ट, आज इन 21 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दे दी लेटेस्ट चेतावनी

 मौसम विभाग का नया अलर्ट, आज इन 21 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दे दी लेटेस्ट चेतावनी

शेखावाटी अंचल में उमस और गर्मी के बाद सोमवार सुबह मौसम बदला। तेज हवाओं संग जिले में झमाझम हुई। झमाझम बारिश का दौर करीब 20 मिनट तक चला। शहर में नवलगढ़ रोड सहित कई इलाके जलमग्न हो गए। बारिश के बाद उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सीकर और चूरू में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। दरअसल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में बने कम दवाब के क्षेत्र के असर से 27 जून तक पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 24 जून यानी आज पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां बढे़गी। आज पूरे दिन के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अतिभारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात, और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी