मूंगफली के चारे में दफन हुई तीन जिंदगियां, पति-पत्नी का एक ही साथ हुआ अंतिम संस्कार, गर्भवती थी महिला

मूंगफली के चारे में दफन हुई तीन जिंदगियां, पति-पत्नी का एक ही साथ हुआ अंतिम संस्कार, गर्भवती थी महिला
मूंगफली के चारे से भरा ट्रक पलट गया था। उधर से बाइक से गुजर रहे शाहपुरा क्षेत्र के चतरपुरा निवासी राजूराम उर्फ राजू, उसकी गर्भवती पत्नी अनु और उनकी चार साल की बेटी अयानसी इस ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि घटना रविवार सुबह आठ बजे की है। तीनों अपने गांव से अजीतगढ़ क्षेत्र के जगदीश धाम मंदिर जा रहे थे। जब समय पर दंपती और बच्ची घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। उनके नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने राजूराम के मोबाइल की लोकेशन निकाली। लोकेशन धाराजी घाटी की निकली। परिजन मौके पर पहुंचे और मूंगफली के छिलकों में दबे तीनों के शव सोमवार सुबह बाहर निकाले। हादसे की सूचना पर जयपुर और सीकर जिले के विभिन्न गांवों के गुर्जर व अन्य समाज के लोग जमा हो गए। उन्होंने तीनों के शवों को धाराजी घाटी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार