युवक पर चाकू से किया हमला:, बोला- रंजिश में पहले भी धमकी दी थी

युवक पर चाकू से किया हमला:, बोला- रंजिश में पहले भी धमकी दी थी

एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और दोनों पैरों पर चाकू से वार किए। युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसे पहले भी धमकी दी थी, पेट में चाकू से वार करने वाले थे लेकिन हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोग जुटे तो आरोपी भाग गए। घटना जिले के जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में ग्रीन प्लाजा होटल के पास रविवार रात 10.15 बजे हुई। फिलहाल युवक का इलाज महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक रिहान पठान ने बताया- रविवार रात मैं बाइक से भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ जा रहा था। ग्रीन प्लाजा के पास मैंने गाड़ी रोकी। इस दौरान 7 बदमाशों ने मुझ पर हमला कर दिया। एक ने मेरे पैर में चाकू मारा। दूसरे ने सामने आकर दूसरे पैर में चाकू मार दिया। तीसरे ने मेरे पेट में चाकू मारने की कोशिश की तो मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। उनमें से मैं 2 युवकों रहमान यारगर और फरहान यारगर को जानता हूं। बाकी लोग उनके दोस्त या रिश्तेदार होंगे। झगड़ा देख वहां लोग जुट गए। एक पंचर की दुकान से लोग आए। उन्होंने पाइप-सरिए निकाल लिए।

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार बीकानेर। लगातार बीकानेर में हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है।…

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले