पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति, समझाने पर करती थी मारपीट, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति, समझाने पर करती थी मारपीट, फिर उठाया ये खौफनाक कदम
अवैध संबंधों ने एक और युवक की जान ले ली। मामला जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र का है जहां बीते 12 जून को एक शख्स ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। लेकिन अब मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहू पर प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। बीते 12 जून को सांगानेर सदर थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घर पर मौजूद महेंद्र के दोनों बच्चों ने खिड़की से देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आए लोगों ने महेंद्र को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की मां भगवती ने सांगानेर सदर थाने में दी शिकायत में अपनी बहू पर अन्य युवक से अवैध संबंध होने और पति को प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया। महेंद्र क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार को पाल रहा था लेकिन अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर ​कई दिनों से परेशान भी था। शिकायत पर पुलिस अब आरोपी बहू की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें