बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, इस जगह मिला शव

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, इस जगह मिला शव

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। रेलवे लाइन के आसपास सुसाइड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर गांव के पास पुलिया के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। हादसा शुक्रवार सुबह का है। मौत कैसे हुई? इसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रेल पटरी से हटाकर किनारे रखवाया गया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी तक पहुंचाया। शव आशीष नगर निवासी माणक चंद का है। जिसकी उम्र करीब पचास साल है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम होगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस जांच करेगी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल