दिनदहाड़े एसडीएम के घर चोरी, 7 मिनट तक रेकी की, फिर…

दिनदहाड़े एसडीएम के घर चोरी, 7 मिनट तक रेकी की, फिर…

शहर में एसडीएम के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर ने पहले 7 मिनट तक रेकी की, फिर गेट खोलकर अंदर घुसा और महज 5 मिनट में 8 लाख रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना भगत की कोठी थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर बासनी प्रथम फेज में रहने वाले सलूंबर के एसडीएम परमजीत सिंह के घर आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। एसडीएम के बड़े भाई भरत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। मामले की जांच एएसआई गिरधारीलाल को सौंपी गई है।रिपोर्ट में भरत सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई सलूंबर में एसडीएम है और उनकी पत्नी कामाश्री एमडीएम नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत है। वे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। घटना के समय मैं दूसरे फ्लोर पर मौजूद था, जबकि बहू कामाश्री कॉलेज गई हुई थी। इसके चलते ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा था। रिपोर्ट के अनुसार- चोर ग्राउंड फ्लोर पर ताला तोड़कर घुसा। फिर महज 5 मिनट में अंदर रखी अलमारी से लगभग 7 तोला (करीब 81.65 ग्राम) सोने के गहने ले गया। इनमें 5 गले के नेकलेस और 3 जोड़ी कान की बालियां शामिल हैं। सूचना पर भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। चोर ने पहले रेकी की और इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर घर में घुसा। सीढ़ियों पर चढ़ते हुए फर्स्ट फ्लोर के दरवाजे तक जाकर गेट के बंद होने की पुष्टि की। इसके बाद एक बार वो वापस घर से बाहर निकला, लेकिन फिर दोबारा घर में घुसा और 5 मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार