शादी के 6 दिन बाद चूना लगाकर फरार हुई दुल्हन, 2 लाख रुपए और चांदी के जेवरात लेकर भागी

शादी के 6 दिन बाद चूना लगाकर फरार हुई दुल्हन, 2 लाख रुपए और चांदी के जेवरात लेकर भागी

हनुमानगढ़ के संगरिया में एक महिला ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाए, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। संगरिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच में जुटी हुई है। राहुल जाट की शादी 18 अप्रैल 2025 को हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया की रहने वाली सीमा से हुई थी। यह रिश्ता राहुल के गांव के ही राजू और उसकी मां ने करवाया था। शादी के बाद सीमा 6 दिन तक ससुराल में रही। 24 अप्रैल की सुबह जब परिवार की नींद खुली तो सीमा घर में नहीं थी। उसके साथ घर में रखे 2 लाख रुपए नकद, 30 हजार रुपए के चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी गायब थे। राहुल ने जब सीमा को फोन किया तो उसने साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। सीमा ने कहा कि उसे धोखा देना था, जो उसने कर लिया। राहुल का आरोप है कि राजू और सीमा ने मिलकर यह साजिश रची। राजू के कहने पर ही सीमा पैसे और जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से संगरिया पुलिस ने सीमा और राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई किशोर सिंह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग