रेकी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई कर की गई थी हत्या, बैंक मैनेजर सहित पांच गिरफ्तार

एक युवक की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। पचेरी कलां पुलिस व एजीटीएफ की संयुक्त कार्रवाई कर पांच आरोपी पचेरी खुर्द निवासी सुरेंद्र उर्फ बबलू यादव, डूमोली खुर्द निवासी विक्रम गुर्जर, बवानिया, महेंद्रगढ़ निवासी धन्नंजय यादव उर्फ कालू व कोजिंदा, नारनौल निवासी सुनील सैनी उर्फ मामा व बड़ा मोहल्ला, सिंघाना निवासी कार्तिक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी कार्तिक शर्मा हरियाणा के नारनौल में एक्सिस बैंक में मैनेजर है। आरोपियों में बबलू यादव ईंट-भट्टा मालिक व विक्रम गुर्जर धर्मकांटे पर काम करता है।

रेकी करने के शक में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

कार्यवाहक एसपी देवेंद्रसिंह राजावत ने बताया कि पांच जुलाई को बैंक मैनेजर समेत पांचों आरोपी बालाजी धर्मकांटे के पास शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पर घूम रहा था। इस पर आरोपियों ने उसे बुलाकर उसका नाम-पता पूछा तो युवक ने नहीं बताया। इस पर आरोपियों को लगा कि युवक उनकी रेकी करने के लिए आया है। इस पर पांचों आरोपियों ने युवक को बूरी तरफ मारा-पीटा और जमीन पर घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई। फिर वारदात स्थल से सौ मीटर दूर युवक के शव को नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक गए। 6 जुलाई की सुबह सिंघाना रोड पर धर्मकांटा के पास लोगों को युवक का शव नग्न अवस्था में मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार