बीकानेर: चेक बुक के लिए साइट पर संपर्क किया जालसाज ने 1.88 लाख रुपए निकाल लिए

बीकानेर: चेक बुक के लिए साइट पर संपर्क किया जालसाज ने 1.88 लाख रुपए निकाल लिए
बीकानेर। बैंक ऑफ बड़ोदा के रिटायर्ड कर्मचारी ने चेक बुक के लिए कूरियर कंपनी की साइट पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो जालसाज उसका मोबाइल हैक कर लिया। स्क्रीन सेव के जरिये ओटीपी हासिल कर खाते से 1,88,452 रुपए निकाल लिए। तिलक नगर में भगतसिंह कॉलोनी निवासी 68 साल के प्रभुराम जाट बैंक ऑफ बड़ोदा के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बैंक की स्टेशन रोड शाखा में उनका खाता है। प्रभुराम को चेकबुक लेनी थी, इसके लिए बैंक में संपर्क किया तो बताया गया कि ब्ल्यू डार्ट कूरियर कंपनी लि. के जरिये भेजी गई है। प्रभुराम ने पता करने के लिए कूरियर कंपनी की साइट पर जाकर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बात करने वाले शख्स ने बताया कि एड्रेस पूरा नहीं होने के कारण चेक बुक होल्ड पर रखी गई है। पांच रुपए जमा करवाने पर चेक बुक डिलीवरी करने के लिए कहा। प्रभुराम ने डेबिट कार्ड से पांच रुपए का भुगतान किया तो जालसाज ने सिक्युरिटी कोड और एटीएम के नंबर ले लिए और मोबाइल हैक कर लिया। स्क्रीन सेव के जरिये प्रभुराम के खाते से 5 बार में 1,88,452 रुपए निकाल लिए गए। इसका पता चलने पर प्रभुराम ने अपने बैंक खाता फ्रिज करवाया जिससे कि रकम ना निकाली जा सके। प्रभुराम की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विजयसिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी जुटाई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी