बीकानेर में इस जगह 70 लाख रुपए के गहने चोरी, कई दिनों से खाली पड़ा था घर

बीकानेर में इस जगह 70 लाख रुपए के गहने चोरी, कई दिनों से खाली पड़ा था घर

बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी चोरी सामने आई है। एक घर से चोरों ने करीब 70 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक पुराने शहर में स्थित घर में रहता है, जबकि मुरलीधर व्यास कॉलोनी का घर खाली पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। गोपीनाथ भवन के पास रहने वाले अरुण लखोटिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके मुरलीधर व्यास नगर स्थित मकान में चोरी हुई है। 9 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चोरी की है। मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे इन चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए। इसमें महिलाओं से जुड़े गहने ज्यादा थे, जो एक ही जगह रखे हुए थे। चोर सभी गहने लेकर फरार हो गए। एफ सेक्टर में 518 नंबर मकन में चोरी की ये घटना हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ व दस जुलाई के बीच की रात को चोरी हुई है। चोर दस तौले का फुल सेट, कान के आभूषण चार जोड़ी, अंगूठी छह नग, चैन दो नग, अंगूठी पुरुष दो नग, मुढिया चुड़ी चार नगर, माथे का बोर दो नग, कंगन एक नग, सोने का कड़ा चांदी का सामान भी ले गए। चांदी के समान में प्याला, गिलास, पूजा की प्लेट, पायल की जोड़ी आदि सामान शामिल है। इन सभी की कीमत करीब सत्तर लाख रुपए आंकी गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच एएसआई भरोसीलाल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी