राजस्थान के 27 लाख लोगों के खाते में सीधे आएंगे 17 हजार रुपए, केंद्र भी देगा सब्सिडी, पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान के 27 लाख लोगों के खाते में सीधे आएंगे 17 हजार रुपए, केंद्र भी देगा सब्सिडी, पढ़ें पूरी खबर

मुफ्त बिजली के नए फॉर्मूले में प्रदेश के 1.04 करोड़ उपभोक्ता शामिल हैं। इसमें से 27 लाख उपभोक्ताओं को खुद अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगाने होंगे। इनमें हर माह डेढ़ सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ता शामिल हैं। डिस्कॉम्स इन्हें निर्धारित 1.1 किलोवाट क्षमता के पैनल की सब्सिडी के रूप में 17 हजार रुपए सीधे खातों में भेजेगा, जबकि केंद्र से अलग से सब्सिडी दी जाएगी। प्रस्तावित गाइडलाइन में इसी आधार पर काम करने का प्लान तैयार किया गया है। डिस्कॉम ज्यादा बिजली खपत वाले ऐसे उपभोक्ताओं को सक्षम मानते हुए कोशिश कर रहा है कि इन्हें दूसरे फेज में जोड़ा जाए। इस योजना से शुरुआत में कुल 1.04 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जोड़ा जाना है। सरकार का फोकस अभी उन 77 लाख उपभोक्ताओं पर है, जिनकी बिजली खपत प्रतिमाह डेढ़ सौ यूनिट से कम है। इन उपभोक्ताओं को विकल्प देंगे। सोलर पैनल डिस्कॉम लगाएगा या वे खुद भी लगा सकेंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राजस्थान सरकार की इस योजना (पीएम सूर्यघर योजना से जुड़े) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। तीन किलोवाट तक अधिकतम 78 हजार रुपए सब्सिडी केन्द्र सरकार को देनी है।

  • Related Posts

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।…

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट बीकानेर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों और कारोबारी वर्ग के लिए बड़ी राहत भरी…

    You Missed

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया