दूसरी मंजिल पर धमाके के साथ गिरी बिजली, पति की दर्दनाक मौत

दूसरी मंजिल पर धमाके के साथ गिरी बिजली, पति की दर्दनाक मौत
राजस्थान के भरतपुर के रुदावल कस्बे में आकाशीय बिजली गिरने से दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जो कमरे में अकेला सो रहा था। दूसरे कमरे में व्यक्ति की पत्नी और उसका बेटा सो रहे थे। जिनका बचाव हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता महेश गोयल (57) एक कमरे में अकेले सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे वह अपनी मां के साथ सो रहा था। तभी देर रात धमाके जैसी तेज आवाज आई। जिसके बाद वह उठकर अपने पिता के कमरे में पहुंचा तो देखा कि पिता मलबे में दबे हुए थे। उनके सिर्फ पैर दिखाई दे रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और महेश को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश Shukra Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह एक नक्षत्र…

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    You Missed

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज