बीकानेर: अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस ने रुकवाया दाह संस्कार, शव को मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर: अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस ने रुकवाया दाह संस्कार, शव को मोर्चरी में रखवाया
बीकानेर। शहर के पट्टी पेड़ा क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। अंतिम संस्कार के लिए जा रही महिला की अंतिम यात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में रुकवा दिया और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे ब्रिज के नीचे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दाह संस्कार की तैयारी को रुकवा दिया। इसके बाद महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका जेएनवीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। फिलहाल मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल