बीकानेर में कारों की भिड़ंत में 5 की मौत, गाड़ी काटकर निकाली बॉडी, सड़क पर भी बिखरे शव

बीकानेर में कारों की भिड़ंत में 5 की मौत, गाड़ी काटकर निकाली बॉडी, सड़क पर भी बिखरे शव

बीकानेर में कारों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर घायल है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को डेडबॉडी सड़क पर बिखरी मिलीं। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक घायल ने बीकानेर ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक कार सवार 4 लोग खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। उन सभी की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के सिखवाल उपवन के पास सोमवार देर रात 11 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ। श्रीडूंगरगढ़ शहर के पास हुए एक्सीडेंट में दोनों कार पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक-दो घायल कांच तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कार स्विफ्ट डिजायर थीं। कारों में फंसी डेडबॉडी निकालने के लिए गाड़ियों को काटना पड़ा। एक शव इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार