बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, युवक युवतियों को ले गई पुलिस

बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, युवक युवतियों को ले गई पुलिस

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। यह छापेमारी जोशीवाड़ा के श्री मद् मार्केट स्थित एंजल टच स्पा पर की गई।जहां से पुलिस ने तीन युवतियों सहित कई युवकों को हिरासत में लिया है।सूत्रों के अनुसार,लंबे समय से इस स्पा सेंटर की गतिविधियों पर संदेह जताया जा रहा था। मिली शिकायतों के आधार पर सीओ सिटी श्रवणदास संत सहित कोतवाली थाना पुलिस ने यहां दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण भी मिले हैं।हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं,स्पा संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने स्पा से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार