बीकानेर: शिशु रोग विशेषज्ञ से मांगी 25 लाख की फिरौती, क्लीनिक पर आकर धमकाया

बीकानेर: शिशु रोग विशेषज्ञ से मांगी 25 लाख की फिरौती, क्लीनिक पर आकर धमकाया

बीकानेर. बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सरेआम व पुलिस को खुली चुनौती देकर व्यापारियों व चिकित्सकों से फिरौती मांग रहे हैं। ताजा घटना में बदमाशों ने नयाशहर थाना इलाके में क्लीनिक चलाने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल से लाखों रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित चिकित्सक ने नयाशहर थाने में दो नामजद बदमाशों सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

परिवादी चिकित्सक ने बताया कि वह शिशु रोग विशेषज्ञ है और पिछले 15 साल से जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में एक सामान्य अस्पताल चलाता है। 24 जुलाई की रात को करीब पौने दो बजे मोहल्ले में रहने वाला विष्णु साध, अभिषेक पंवार व अन्य लोग आए और 25 लाख रुपए फिरौती देने एवं हर माह एक लाख रुपए की बंधी देने की मांग की। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

चैम्बर में आकर धमकाया, सीसीटीवी में करतूत कैद

परिवादी ने बताया कि अगले दिन दोपहर में आरोपी फिर उसकी क्लीनिक आए। चैम्बर में आकर धमकाया और देख लेने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना की ऑडियो क्लिप भी है। परिवादी ने वीडियो फुटेज व ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार