बीकानेर में दो वाहनों में आमने-सामने टक्कर, कार-पिकअप की टक्कर में तीन घायल

बीकानेर में दो वाहनों में आमने-सामने टक्कर, कार-पिकअप की टक्कर में तीन घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देर रात करीब बारह बजे फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन जने घायल हो गए। कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है, जबकि पिकअप सवार को भी चोट लगी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार देर रात करीब 12 बजे बाना रोड पर रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे ये हादसा हुआ है। स्विफ्ट कार व पिकअप आमने सामने टकरा गए। कार में तीन युवक सवार थे, जिसमें दो के गंभीर चोट आई है। इनमें राजेश पुत्र सोहनलाल जाट निवासी कुंतासर व महेंद्र जाट निवासी बाना घायल हुए। पिकअप सवार बाना निवासी अमरचंद पुत्र जेसाराम नायक घायल हुआ। जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। टक्कर में पिकअप पलट गई व कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इमरजेंसी सेवा नम्बर 112 वाहन के चालक श्रवण कुमार ने मौके पर घायलों को निकालने में सहयोगी रहे। वहीं हरिराम बाना, इन्द्रचंद गोदारा, सुरेंद्र महिया ने अपने वाहनों से उतर कर घायलों को निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल देवाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। दोनों वाहन गांव बाना के ही बताए जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हुई थी, जिसमें चार दोस्त थे। ट्रॉमा सेंटर नहीं होने के कारण सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर करना पड़ता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार