राज्य मंत्री के सामने भिड़ गए विधायक और पूर्व विधायक

राज्य मंत्री के सामने भिड़ गए विधायक और पूर्व विधायक

राजस्थान के नागौर में राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की मौजूदगी में विधायक और पूर्व विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल बरवाली गांव से ज्यावली नाड़ी स्थित चतुरदास महाराज के मंदिर तक मिसिंग लिंक सड़क बनी थी। इसी सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गेसावत और पूर्व विधायक श्रीराम भींचर मौजूद थे।

चतुरदास महाराज स्थल पर मंच से पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस पर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि वर्तमान सड़कें बजट स्वीकृति का हिस्सा हैं और इसमें किसी का व्यक्तिगत योगदान नहीं है। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक हुई, जो कि तू-तड़ाक तक पहुंच गई, जिसे अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जाकिर हुसैन गेसावत ने कहा था कि क्षेत्र में विकास के किसी भी काम की घोषणा विधायक की तरफ से होती है। इस पर पूर्व विधायक भींचर ने गुमराह करने का आरोप लगाया। ऐसे में दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान तमतमाते हुए श्रीराम भींचर भी अपनी कुर्सी से उठ गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और शांत किया। यह सब कुछ राज्यमंत्री मंजू बाघमार के सामने हुआ।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम