बर्थडे के नाम पर होटल में रेव पार्टी, देह व्यापार के लिए बाहर से बुलाई लड़कियां

बर्थडे के नाम पर होटल में रेव पार्टी, देह व्यापार के लिए बाहर से बुलाई लड़कियां

पुलिस ने शनिवार देर रात को कोडियात रोड स्थित होटल गणेश में दबिश दी। यहां चल रही रेव पार्टी और देह व्यापार की गतिविधियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने होटल से 10 युवतियां और 20 युवकों को दबोचा। बताजा रहा है कि देर रात शुरू हुई कार्रवाई सुबह तक जारी है। ऐसे में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है। बताया गया कि होटल में बर्थडे पार्टी के नाम पर रेव पार्टी की जा रही थी। ऐसे में देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियां बुलाई गई थी। पुलिस ने होटल से बड़ी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद किया है। कार्रवाई का क्रम देर रात तक जारी रहा, जिसमें युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार कोडियात रोड स्थित होटल में तेज आवाज में साउण्ड बजने और रेव पार्टी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। होटल के बाहर काफी गाड़ियां खड़ी थी, जिसमें से अधिकांश लग्जरी कारें थी। पुलिस टीम होटल में पहुंची तो हड़कंप मच गया। होटल में रेव पार्टी कर रहे युवक-युवतियां इधर-उधर भागकर छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। युवतियों में से कुछ को बाहर से बुलाया गया था। बताया गया कि पकड़े गए युवकों में से एक का बर्थ डे था और उसने दोस्तों के लिए होटल में रेव पार्टी का आयोजन किया था। अधिकांश युवक और युवतियां नशे की हालत में थे। कार्रवाई डीएसपी सूर्यवीर सिंह और उनकी टीम ने की। मामला उदयपुर का है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार