छोटे भाई के पानी में गिरने पर बचाने के लिए कूदा था बड़ा भाई, मिट्टी में धंसा

छोटे भाई के पानी में गिरने पर बचाने के लिए कूदा था बड़ा भाई, मिट्टी में धंसा

अनूपगढ़ की रावला ग्राम पंचायत खानुवाली के गांव 4 बीडी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया-रामसिंह (40) अपने खेत में काम कर रहा था। उस समय उसके मामा हरीश कुमार का 11 वर्षीय बेटा गोविंद भी वहां मौजूद था। गोविंद खेत में बनी पानी की डिग्गी की सीढ़ियों पर बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। रामसिंह ने गोविंद को गिरते देखा और उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी में कूद गया। लेकिन वह डिग्गी की मिट्टी में धंस गया और बाहर नहीं आ पाया। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर सुनकर मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने लगभग 20 मिनट बाद गोविंद को डिग्गी से बाहर निकाला। उसे तुरंत गांव 365 हेड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद संदीप सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने रामसिंह की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की खोज के बाद रामसिंह का शव भी डिग्गी में मिला। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना रावला पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को रावला के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दोनों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर