कार-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, बहन से मिलकर लौट रहे थे

कार-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, बहन से मिलकर लौट रहे थे

धौलपुर के बाड़ी में सैपऊ रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जमालपुर गांव के पास हुआ। कंचनपुर थाने के एएसआई सोनवीर सिंह ने बताया-बाड़ी शहर के कीड़ी मोहल्ला निवासी मृतक नाहर सिंह (50) के छोटे भाई तारा ने बताया-बड़ा भाई नाहर सिंह उनकी पत्नी विमलेश (45) बाइक से सैपऊ बहन के घर गए थे। दोपहर में वापस लौटते समय जमालपुर गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। घटना की सूचना पर बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष होतंम जाटव अस्पताल पहुंचे। नाहर सिंह पत्थर मार्बल मिस्त्री था। विमलेश मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोगिनी के रूप में कार्यरत थीं। नाहर सिंह के दो बेटे हैं।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए