इंडियन रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस स्कीम में बुक करें अपना टिकट, किराए में मिलेगी बंपर छूट

इंडियन रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस स्कीम में बुक करें अपना टिकट, किराए में मिलेगी बंपर छूट

भारतीय रेलवे आगामी त्योहारी सीजन में अपने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ योजना लागू करेगी। इसके तहत यात्रियों को आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करने पर किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यात्री इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 14 अगस्त से टिकट की बुकिंग करा सकते है।

रेल मंत्रालय की ओर से प्रायोगिक तौर पर लागू की जा रही इस योजना में टिकट बुकिंग में आवागमन की दोनों ओर की यात्राओं में यात्री की सभी जानकारियां समान होनी चाहिए। जिसमें समान श्रेणी और समान जोड़ी ट्रेन में टिकट बुक कराना जरूरी होगा।

यात्रियों के लिए योजना के मुख्य बिंदु
यह सुविधा दोनों तरफ की कंफर्म टिकट पर ही उपलब्ध होगी।
टिकट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
इसमें रिफंड की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी न कोई ऑफर मान्य होगा।
यात्रा के दोनों ही टिकट (आवागमन) एक ही समय एक ही माध्यम से बुक कराने होंगे।
यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
छूट वाले पास, कूपन, पीटीओ आदि इस योजना में मान्य नहीं होंगे।

इस अवधि में बुक किए जाएंगे टिकट
योजना के तहत जाने की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर, वहीं, वापसी की यात्रा 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर के बीच होनी चाहिए।

इन ट्रेनों में लागू होगा नियम
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों ( स्पेशल ट्रेनों भी ) में लागू होगी। हालांकि, फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों में यह योजना लागू नहीं होगी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार