बस और कार की टक्कर में महिला की मौत, हादसे में 4 लोग घायल

बस और कार की टक्कर में महिला की मौत, हादसे में 4 लोग घायल

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में भारतमाला नेशनल हाईवे-911 पर चक 73 एनपी के पास रविवार रात लोक परिवहन बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। समेजाकोठी पुलिस ने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज शुरू किया गया। कार में मनजीत , सतपाल रामधारी, चरणजीत कौर , लखविंदर और कमला शामिल थे।

ये सभी डेरा सच्चा सौदा 26 पीएस से कार में सवार होकर सलेमपुरा जा रहे थे। जब कार भारतमाला रोड पर चक 73 एनपी के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तब सामने से आ रही लोक परिवहन बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। चरणजीत कौर पत्नी सतपाल को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार