भाजपा नेता ही निकला पत्नी का हत्यारा, लहूलुहान शव गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा

भाजपा नेता ही निकला पत्नी का हत्यारा, लहूलुहान शव गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा

लूट और मारपीट की कहानी बनाकर पुलिस को बरगलाने वाला भाजपा नेता ही पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस का दावा है कि भाजपा नेता ने पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस को शक हुआ। उसे डिटेन करके सख्ती की गई तो सारे राज उगल दिए। यह पूरा मामला किशनगढ़ (अजमेर) का है। एएसपी दीपक कुमार ने बताया- किशनगढ़ के उदयपुर कलां की रहने वाला रोहित सैनी (35) अपनी पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे ससुराल से लौटते समय किशनगढ़ के हाथी खान से सिलोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर संजू की हत्या कर दी। चाकू से उसका गला रेता गया था। शुरुआती कहानी में रोहित ने खुद को मारपीट में घायल बताया था। रोहित भाजपा मंडल महामंत्री है।

एएसपी दीपक कुमार ने बताया- राहगीरों की मदद से लहूलुहान पत्नी को रोहित बाइक से किशनगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल रोहित सैनी से पूछताछ की। उसके बार-बार बदलते बयानों से शक गहरा गया। रविवार देर रात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रोहित को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया। पुलिस का दावा है कि हत्या में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। पूछताछ में पुलिस को अन्य आरोपियों की संलिप्तता के भी पुख्ता सुराग मिले हैं।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग