ननद के साथ गई पत्नी का गला काटकर भागा पति, बोला-परमिशन क्यों नहीं ली

ननद के साथ गई पत्नी का गला काटकर भागा पति, बोला-परमिशन क्यों नहीं ली

पति की परमिशन लिए बिना पत्नी दो बच्चों को लेकर अपनी ननद के साथ उसके घर चली गई। रात में पति घर पहुंचा। पत्नी बच्चे नहीं मिले तो फोन लगाया। पता चला कि पत्नी उसकी (पति की) बहन के साथ चली गई है। इस पर पति का पारा चढ़ गया। वह रात में ही अपनी बहन के घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों को साथ चलने को कहा। बहन-बहनोई ने सुबह जाने के लिए समझाया। वह रुक गया लेकिन रात में पत्नी का गला काटकर भाग गया। मामला डीग जिले के कोतवाली थाना इलाके के बहज गांव की है। घटना सोमवार अलसुबह 3.30 बजे के करीब हुई। महिला के गले पर 3 इंच का कट लगा है। भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के जीजा योगेश कुमार ने बताया- मेरा साला शशि (30) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कलारी लक्ष्मीनगर का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। राखी के पर्व पर शशि की बहनें पिंकी (योगेश की पत्नी) और पूनम अपने भाई शशि को राखी बांधने गई थी। राखी बंधाकर शशि काम पर चला गया। शशि की पत्नी कुमकुम (28) दोनों ननदों के साथ मेरे घर बहज गांव (डीग) आ गई। रात में जब शशि अपने घर पहुंचा तो पत्नी बच्चे नहीं मिले।

वह रविवार रात 11.30 बजे बहज आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। कहा कि बिना पूछे कैसे आ गई। वह रात में ही पत्नी बच्चों को ले जाने की जिद करने लगा। हमने उसे समझाया कि रात का वक्त है, बच्चे छोटे हैं। सुबह चले जाना। इस पर शशि मान गया। उसने खाना खाया और सभी सो गए। सुबह 3.30 बजे के करीब अचानक चीख पुकार मची। हम भागकर कुमकुम के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके गले से खून बह रहा है। वह बेड पर पड़ी थी। शशि के हाथ में धारदार हथियार था। हमने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। हमने कुमकुम को संभाला और बहज गांव के हॉस्पिटल ले गया। वहां से उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल