राजस्थान में नीले-ड्रम में मिली युवक की लाश, गलाने के लिए शव पर नमक डाला

राजस्थान में नीले-ड्रम में मिली युवक की लाश, गलाने के लिए शव पर नमक डाला

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। युवक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है। मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का रविवार दोपहर 3 बजे का है। डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज की लाश मिली है। मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था। डीएसपी ने बताया- हंसराम परिवार के साथ किराए से रहता था। हंसराम को डेढ़ महीने पहले छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। हंसराम पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। वह किशनगढ़बास में ईंट-भट्टे पर काम करता था।

मकान मालिक के बेटे ने ही दिलाया था कमरा
डीएसपी ने बताया- जितेंद्र ने ही हंसराम को किराए पर कमरा दिया था। हंसराम नशे का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। शनिवार से ही हंसराम की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गायब है। वहीं राजेश का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है। डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- मौके पर घर के अंदर राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। मिथिलेश ने बताया- जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। मिथिलेश के पति राजेश शर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है। वे 2 से 3 दिन में घर आते हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा बीकानेर में महिला और युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसे, चप्पल और सरिए से जमकर पीटा। बदमाश…

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए पाली में छोटे भाई के मकान के मुहूर्त से पहले भजन संध्या में नाच रहे…

    You Missed

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    पुलिस टीम पर 15 राउंड फायरिंग, नाकाबंदी पर पिस्तौल दिखाकर भागे बदमाश

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया था घर

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

    बीकानेर: अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई