मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में आई IMD की चेतावनी

मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में आई IMD की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में ‘लो-प्रेशर एरिया’ बनने से सीकर सहित राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है। हवाओं की दिशा बदलने के साथ अंचल में सुबह से बादलों की लुकाछिपी रही। दोपहर बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

मौसम केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी करते हुए 21 और 22 अगस्त को सीकर और झुंझुनूं जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर सीकर में सुबह से बादलों की लुकाछिपी के कारण बारिश के आसार बने। दोपहर में हवा में नमी बढ़ने और पूर्वी हवाएं चलने के साथ ही छितराई बूंदाबांदी हुई। देर शाम को पूर्वी हवाएं चलने से तेज गर्मी और उमस का असर कम रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम 26.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। वहीं अगले 2 कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है।

आज 23 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात तो कुछ में इनके साथ मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई है। जिसमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली जिले शामिल है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार