अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, जीजा के साथ भागने का था प्लान

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, जीजा के साथ भागने का था प्लान

श्रमिक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को पत्नी व उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी व उसके जीजा घंटों तक मोबाइल पर बात करते थे। इससे पुलिस ने दोनों के बीच अवैध संबंधों की भी आशंका जताई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि मृतक गुड्डू राय की पत्नी बॉबी और उसके जीजा अनुज चौधरी ने ही मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पति और पत्नी के बीच झगड़ा रहता था और गुड्डू शराब पीने का आदी था। इसके साथ ही जीजा से अवैध संबंध हत्या का कारण बने।

एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम को भिवाड़ी के संतरा कॉलोनी सांथलका में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगा। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी बॉबी (40) और उसके जीजा अनुज चौधरी (64) निवासी भागलपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। जानकारी देने में एएसपी अतुल साहू और डीएसपी कैलाश चौधरी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा अलवर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में स्पार्किंग के कारण उसके पास रखी पेट्रोल…

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई सलूंबर जिले में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मां-बेटी खाना खाकर एक ही कमरे…

    You Missed

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर