बीकानेर: युवक की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव

बीकानेर: युवक की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खाजूवाला के वार्ड संख्या 16 में स्थित एक मकान में रहने वाले युवक मौत हुई है। मृतक की पहचान श्रीगंगानगर के सादुलशहर के कालवासिया निवासी कृष्ण लाल के रूप में हुई है, जो खाजूवाला में नवजीवन आर्थोपेडिक सेंटर नाम से अपना निजी क्लीनिक संचालित कर रहा था। जानकारी के अनुसार अनुसार कृष्ण लाल काफी समय से खाजूवाला के वार्ड नम्बर 16 में किराए के मकान में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया है। पुलिस ने परिजनों को सुचना दी है। बताया जा रहा है कि कमरे से कुछ इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। अभी ये पता लगाया जा रहा है कि ये इंजेक्शन किस लिए उपयोग में लिए गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। जिसके बाद उनके खाजूवाला आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उसकी मृत्यु के कारणों की छानबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार