सेल्फी लेते समय युवती का फिसला पैर, बचाने को जीजा ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

सेल्फी लेते समय युवती का फिसला पैर, बचाने को जीजा ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

ग्राम पंचायत छापोली के कदमकुंड में शुक्रवार सुबह रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए जीजा-साली की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती सेल्फी ले रही थी और पैर फिसलने से कुंड में गिर गई। उसे बचाने के लिए जीजा ने छलांग लगाई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) पुत्र मुकेश कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ छापोली स्थित कदमकुंड पर पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव जवां निवासी सीनू कुमारी (21) पुत्री सुरेंद्र कुमार भी थी। वह एक चट्टान पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। उसे डूबता देख उसके जीजा कृष्ण ने भी कुंड में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए।

घटना के वक्त मंदिर में मौजूद पुजारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि गुरुवार को पूरा परिवार नीमकाथाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह सभी लोग पिकनिक के लिए कदमकुंड गए थे।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार