अब इन लोगो को भी महज 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, बस करना होगा छोटा सा काम

अब इन लोगो को भी महज 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, बस करना होगा छोटा सा काम

Andhra Pradesh Free Gas Cylinder Scheme: Check eligibility, benefits and  more

राजस्थानी चिराग। बीकानेर के लाखो परिवारों को अब एलपीजी सब्सिडी योजना के अंतर्गत घरेलू गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। इसके लिए जिले की करीब 966 राशन की दुकानों पर एलपीजी सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 20 प्रतिशत सीडिंग हो चुकी है। सीडिंग की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।

रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और बीपीएल श्रेणी के परिवारों को पहले से ही 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है।  5 लाख परिवार हैं, जिनमें से करीब 1.50 लाख परिवार पहले से ही यह लाभ ले रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से बजट घोषणा 2024-25 से इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले सभी परिवार अर्थात सभी एनएफएसए लाभान्वितों को 450 में एलपीजी गैस सिलेण्डर देने की घोषण की गई थी।
पोस मशीन से सीडिंग में आ रही दिक्कत
राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के समस्त 27 हजार राशन डीलर्स को नई पोस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मशीन काफी अपडेटेड है, लेकिन नई मशीन में सिग्नल की समस्या आ रही है। बार-बार नेटवर्क गायब होने से एलपीजी सीडिंग में परेशानी आ रही है। बगैर एलपीजी सीडिंग इस महीने से गेहूं वितरण भी नहीं किया जाना है। ऐसे में राशन की दुकानों पर लोग भी काफी परेशान हो रहे हैं। राशन डीलर्स का कहना है कि पोस मशीन में सिग्नल गायब होने के बाद कई बार दो घंटे तक नेटवर्क नहीं आता है जिससे थक हारकर राशन लेने वाले घर चले जाते हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत