कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, 1 महीने पहले पति की हादसे में हो चुकी थी मौत

कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, 1 महीने पहले पति की हादसे में हो चुकी थी मौत

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के भामाशाह मंडी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने वाली महिला की पहचान संगीता (25) के रूप में हुई है। संगीता अपने जेठ रामसिंह और लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान कैंटर ने अचानक ओवरटेक करते हुए यू-टर्न लिया और बाइक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पहले न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला के पति सुनील कुमार की भी ठीक एक महीने पहले 3 सितंबर को झालावाड़ हाईवे पर मंडाना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। और अब 3 अक्टूबर को उसी महिला की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनंतपुरा थाना पुलिस के एएसआई उदय सिंह ने बताया कि हादसा तब हुआ जब कैंटर भामाशाह मंडी पुलिया से उतरकर तेजी से यू-टर्न ले रहा था। इस दौरान बाइक पीछे से टकरा गई और महिला उसकी चपेट में आ गई। उसे कमर में गंभीर चोटें आई और उसने दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों को…

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त सीकर। जिले में नकली और घटिया उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रींगस क्षेत्र…

    You Missed

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?