कार-स्कॉर्पियों की टक्कर, पिता-बेटी की मौत, बारात में जा रहे 7 लोग घायल

कार-स्कॉर्पियों की टक्कर, पिता-बेटी की मौत, बारात में जा रहे 7 लोग घायल

चूरू के सरदारशहर में रविवार देर शाम स्कॉर्पियो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रिटायर्ड फौजी और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियों सवार 7 लोग घायल हो गए। हादसा सरदारशहर-तारानगर मार्ग पर नैनासर टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस ने बताया- तारानगर के गोगटिया गांव के रहने वाले कार सवार सुल्तान पुत्र श्योपत और उसकी बेटी ममता की हादसे में मौत हो गई। सुल्तान सेना से रिटायर है। वे अभी हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में एसबीआई बैंक में गार्ड के पद पर तैनात थे वहीं भीमसर गांव से बारात लेकर तारानगर के गाजवास जा रहे स्कॉर्पियों सवार ​​​​​​जितेश (22), अनिल पुरी (20), पवन सारण, विनोद (25), दीपक (35), पवन (16), धर्मेंद्र हादसे में घायल हुए है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों से सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धर्मेन्द्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की