बीकानेर में बदल गए अधिकांश थानेदार, इनको मिला कोटगेट का जिम्मा

बीकानेर में बदल गए अधिकांश थानेदार, इनको मिला कोटगेट का जिम्मा

बीकानेर में एक बार फिर थानाधिकारी बदल गए हैं। जिसमें धीरेंद्र सिंह को कोटगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं विक्रम तिवाड़ी को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना सौंपा गया है। शहर के साथ-साथ गांवों के थानों में भी फेरबदल करते हुए 26 पुलिस निरीक्षकों की लिस्ट जारी की गई है। हाल ही में इंस्पेक्टर के रूप में चयनित पुलिस अधिकारियों को फिर से शहर में जगह दी गई है। सात उप निरीक्षकों के भी ट्रांसफर करके थाने बदले गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि विक्रम तिवाड़ी को पुलिस लाइन से अब जयनारायण व्यास कॉलोनी का थाना प्रभारी बनाया गया है। पिछले दिनों धीरेंद्र सिंह शेखावत को मुक्ता प्रसाद नगर थाने से हटाकर पांचू भेज दिया गया था। अब धीरेंद्र को शहर का सबसे महत्वपूर्ण पुलिस थाना कोटगेट का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र पचार को कोटगेट से हटाकर सदर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सदर थाने के प्रभारी दिगपाल सिंह को अब बीछवाल का जिम्मा दिया गया है। जहां से गोविन्द सिंह चारण को हटाकर अब विशेष शाखा में लगा दिया है। परमेश्वर सुथार ही अकेले थानाधिकारी है, जिन्हें वापस वो ही थाना दिया गया है, जहां वो पहले थे। उन्हें फिर से गंगाशहर थाने का प्रभारी बनाया गया है। समरवीर सिंह को डीएसटी से पूगल लगाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार