खुशखबरी: बीकानेर में यहां बनेगा आरओबी, 52 करोड़ की डीपीआर पर 40 करोड़ रुपए मिले

खुशखबरी: बीकानेर में यहां बनेगा आरओबी, 52 करोड़ की डीपीआर पर 40 करोड़ रुपए मिले

बीकानेर। नगाणेचीजी मंदिर से महिला थाना रोड होकर रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर डेढ़ से लम्बित रेलवे ओवरब्रिज अब आकार लेगा। रेलवे फाटक बंद होने से इस रेलवे क्रॉसिंग पर लोग परेशान होते है। प्रदेश सरकार ने पिछले बजट 2024-25 में इसके निर्माण की घोषणा की थी। अब करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय निकल चुका है। सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। विभाग ने 52 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। डीपीआर और लागत राशि की स्वीकृति के प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकृति दी है। अब आरओबी के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार नागणेचीजी मंदिर से रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर रेल फाटक पर 622 मीटर लंबाई के रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इसकी चौड़ाई 15 मीटर और टू लेन का होगा। इस कार्य की जीएडी रेलवे ने 13 अगस्त को स्वीकृत कर दी थी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार