डंपर तारों में फंसा, बिजली पोल उखड़कर गिरे, दबने से दो मासूमों की मौत

डंपर तारों में फंसा, बिजली पोल उखड़कर गिरे, दबने से दो मासूमों की मौत

सियापुर ग्राम पंचायत के नादिया गांव की नई आबादी में मंगलवार दोपहर को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक डंपर बिजली के तारों में फंस गया, जिससे उखड़कर गिरे दो खम्भों ने हंसते-खेलते दो मासूमों की जान ले ली। हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार नदिया गांव से गुजरते एक डंपर में नीचे झुकी बिजली की केबल फंस गई। केबल खिंचने से दो पोल एक साथ उखड़कर गिर पड़े। पीछे वाला पोल सीधे उस जगह आ गिरा, जहां रियान दायमा (3) पुत्र विश्राम निवासी वड़लीपाड़ा भापोर और वियान निनामा (9) पुत्र गौतम निनामा निवासी नादिया, नई आबादी खेल रहे थे। दोनों बच्चे पोल के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। रियान अपनी मां दरिया के साथ दो दिन पहले ही मामा गौतम निनामा के घर आया था, जबकि वियान नादिया गांव में ही कक्षा 6 का विद्यार्थी था। दोनों ही अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। बच्चों के शव देखकर परिजन बिलख पड़े, तो आसपास के लोगों की भी आंखें भर आईं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार