बीकानेर : पानी को लेकर भिड़े किसान, पुलिस पर पथराव, जीप और जेसीबी के शीशे तोड़े

बीकानेर : पानी को लेकर भिड़े किसान, पुलिस पर पथराव, जीप और जेसीबी के शीशे तोड़े

बीकानेर में किसान और पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। गुस्साए किसानों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी और जेसीबी के शीशे टूट गए। 2 पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का गुरुवार का है। दरअसल, इंदिरा गांधी नहर में पानी बंटवारे को लेकर खाजूवाला क्षेत्र के किसानों ने विरोध किया था। दोपहर 3 बजे किसान नहरी क्षेत्र में इकट्‌ठा होना शुरू हो गए और प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना था कि नहरी पानी के मोघे (क्यारी) का साइज सही नहीं है। कुछ किसानों को इस क्यारी से अतिरिक्त पानी मिल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के किसानों का कहना था कि मोघा सही है, इसे बदलने नहीं देंगे। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। समझाइश के लिए तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई भी पहुंचीं। इस दौरान कहासुनी शुरू हो गई और किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। दो दिन पहले इंदिरा गांधी नहर की आरडी-145 से मोघे बदल दिए गए थे। इसी बात को लेकर किसान नाराज थे। किसानों के दो पक्ष बने हुए हैं। एक पक्ष का आरोप था कि इससे किसानों को ज्यादा पानी दिया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि पानी की बारी का समय सही है। मोघे को लेकर प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसे लेकर पूर्व में हुई शिकायत पर एक कमेटी बनाई गई थी। विवाद के बाद कमेटी भी मौके पर पहुंची। किसानों को पानी बराबर मिले, इसलिए मोघे को सही करने की बात की जा रही थी। इसके बाद नाराज किसान नहर अधिकारियों पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। कुछ देर बाद नहर अधिकारी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के किसानों में विरोध शुरू हो गया। इस दौरान तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई भी मौके पर थी। किसानों के समझाने के प्रयास के बाद भी वे महिला तहसीलदार से उलझते रहे।

  • Related Posts

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से तेल से…

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल बीकानेर। बीकानेर में चाइनीज मांझे के कहर से एक बुजुर्ग चपेट में आकर गंभीर रूप से…

    You Missed

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार