बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, एनडीए को 197, महागठबंधन को इतने सीटों पर बढ़त

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, एनडीए को 197, महागठबंधन को इतने सीटों पर बढ़त

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 197 और महागठबंधन 40 सीटों पर आगे है।
NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं 90 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 32 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज