शादी में फायरिंग, दूल्हे के दोस्त की बेटी की मौत, डीजे पर नाचते समय युवक गोलियां चला रहे थे

शादी में फायरिंग, दूल्हे के दोस्त की बेटी की मौत, डीजे पर नाचते समय युवक गोलियां चला रहे थे

खैरथल-तिजारा के मुंडावर में शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय अचानक गोली चल गई। गोली दूल्हे के दोस्त की 6 साल की बेटी के सिर में लगी, जिसके बाद उसे नीमराना के निजी हॉस्पिटल ले गए। यहां से जयपुर ले जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना जसाई गांव में सोमवार रात 10 बजे हुई। थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया- गांव में 22 नवंबर को राजेश जाट की शादी होनी है। शादी से पहले ‘बान’ (शादी से पहले की रस्म) देने का कार्यक्रम रखा गया था। इसी गांव का राजेश का दोस्त सतपाल मीणा अपनी बेटी वीरा (6) और परिवार समेत समारोह में आया था। डीजे पर 5-7 युवक पिस्तौल लहराते हुए नाच रहे थे। बच्ची के पिता सतपाल ने बताया- घर के गेट पर डीजे चल रहा था। मैं उस समय डीजे से थोड़ी दूर खड़ा था। वीरा घर के अंदर चौक में थी। तभी मुझे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अंदर से चिल्लाने की आवाज आई तो मैं भागकर चौक में गया। वहां बेटी वीरा खून से लथपथ थी। वीरा के मामा शिव कुमार ने बताया- डीजे पर नाचते समय लगातार फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली बच्ची को लग गई।

  • Related Posts

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर…

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात…

    You Missed

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए