बीकानेर संभाग: तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, महिला को कुचला, गली में खड़े लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे

बीकानेर संभाग: तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, महिला को कुचला, गली में खड़े लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे

हनुमानगढ़। तेज रफ्तार में कार ने महिला को कुचल दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार तेज स्पीड में गली में घुसी तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिला ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन कार उसने कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसा हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में हुआ। एएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया- मृतका की पहचान रेखा (40) पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी सिकलीगर मोहल्ला, हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही गाड़ी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। मृतका के पति वीरेंद्र कुमार ने टाउन थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया- सोमवार को भटनेर किले के पास उनके पड़ोस में एक घर में शादी थी। इसके चलते गली में काफी भीड़ थी। रात करीब 10 बजे शहर की तरफ से तेज रफ्तार में एक ब्रेजा कार आई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मेरी पत्नी रेखा भी घर से थोड़ी दूरी पर गली में खड़ी थी। रेखा ने कार अपनी तरफ आते देखी तो भागने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि रेखा को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने रेखा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद बिश्नोई, सीआई अशोक बिश्नोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम पर आवारा…

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा बीकानेर। शहर में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है। आए दिन शहर के किसी ना…

    You Missed

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे