बीकानेर: अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, दाहिने हाथ पर लिखा था ये नाम

बीकानेर: अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, दाहिने हाथ पर लिखा था ये नाम

बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की छह दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों का पता न चलने पर खाजूवाला पुलिस ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करवाया। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘अमरजीत चौहान’ नाम लिखा हुआ था।पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर रविवार देर शाम राहगीरों ने खाजूवाला-रावला सड़क मार्ग पर चक 7 पीएचएम बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव अचेतावस्था में पड़ा देखा था। यह स्थान खाजूवाला से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में पहचान संबंधी कोई कागजात या फोन नहीं मिला। इसके बाद, शव को सरकारी उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया गया था।

छह दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी और खराब होने की स्थिति में आने पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल गोदारा और हेड कांस्टेबल खिंयाराम जाट की उपस्थिति में पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल गोदारा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसका रंग सांवला और लंबाई लगभग 5 फुट 7 इंच है। उसके दाहिने हाथ पर ‘अमरजीत चौहान’ नाम गुदा हुआ है। मृतक ने स्लेटी रंग का ट्रैक सूट, स्केचर्स कंपनी के जूते और जॉकी कंपनी के अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। खाजूवाला पुलिस ने मृतक के कपड़े और जूते सुरक्षित रखवाए हैं ताकि भविष्य में परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के संबंधित थानाधिकारियों को भी सूचना पत्र जारी किए थे, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल