पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी ने छुड़ाई धूजणी, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी ने छुड़ाई धूजणी, इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में अब हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर तेज हो गया है। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में रात के तापमान में पारा सामान्य से नीचे जा चुका है आगामी दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। उत्तरी राज्यों में सक्रिय बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विभाग के आकलन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने और गलनभरी सर्दी महसूस होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी क्षेत्र में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि पूरे प्रदेश में दिन में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन रात में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। राजस्थान के उत्तरी इलाकों में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश के सीकर, चूरू, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में सुबह शाम में कोहरा छाने और रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण प्रदेश में विंड पैटर्न बदलने पर अब उत्तरी बर्फीली हवा चलने पर मैदानी इलाकों में हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर बढ़ने वाला है। बीकानेर सहित ग्रामीण इलाकों में भी अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले सप्ताह के दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक कम रहने की संभावना है। आज से 18 दिसंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान समान्य से 2-3 डिग्री कम दर्ज होने व 5-6 दिसम्बर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है। राज्य के शेष भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आस पास दर्ज होने की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल