आरएएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी की दर्दनाक मौत, 100 किमी की स्पीड वाली कार ने मारी टक्कर

आरएएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी की दर्दनाक मौत, 100 किमी की स्पीड वाली कार ने मारी टक्कर

जयपुर। शहर के बरकत नगर चौराहे पर सोमवार देर रात एक बेकाबू कार ने कहर बरपाया। ग​ली में करीब 100 किमी की रफ्तार दौड़ रही कार ने बाइक कैब, स्कूटी और एक अन्य कार को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक कैब पर जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक जयपुर में रहकर आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था और रात को ही चूरू से ट्रेन से जयपुर पहुंचकर पीजी जा रहा था। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बरकत नगर चौराहे पर सोमवार देर रात एक बेकाबू कार ने बाइक कैब और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कैब पर सवार तारानगर, चूरू सुनील निवासी कुमार (23) की मौत हो गई, जबकि कैब राइडर प्रेम कुमार घायल हो गया। हादसा पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें कार तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मारते और फिर साइड में खड़ी कार से टकराते दिखाई दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सुनील वीडीओ समेत कई परीक्षाएं पास कर चुका था। वह दो बार आरएएस प्री परीक्षा पास कर चुका था और जयपुर में रहकर आरएएस मेंस की तैयारी कर रहा था। सुनील की छोटी बहन की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। और वह सोमवार रात को ही चूरू से ट्रेन से जयपुर लौटा था और पीजी जाते वक्त कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ उसमें एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। मृतक के भाई मनफूल के अनुसार सुनील ने वीडीओ परीक्षा भी दी थी जिसका रिजल्ट 10 दिसंबर को आने की संभावना है लेकिन उससे पहले ही हादसे में उसकी मौत होने से घर में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल