शुगर-बीपी समेत 5 दवाइयां जांच में घटिया क्वालिटी की मिली, सर्जिकल ग्लव्स खराब निकले

राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच में 5 दवाइयां लो क्वालिटी की मिलने पर उसे बेचने पर रोक लगा दी है। इन दवाइयों के अलावा एक कंपनी के सर्जिकल ग्लब्स भी घटिया क्वालिटी मिले हैं। सब स्टैंडर्ड मिली दवाइयों में एंटी एलर्जी, शुगर, बीपी के अलावा एंटीबायोटिक दवाइयां शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैसर्स वाई.एल. फार्मा लि. (जिला सोनल, हिमाचल प्रदेश) की विनसेट-एल (लेवोसेटिरिज़िन डाइहाइड्रोक्लोराइड) और ऑफविन-200 (ओफ़्लॉक्सासिन) दवाई जांच में सब स्टैंडर्ड (घटिया क्वालिटी) मिली हैं। ये दवाइयां खासतौर पर एलर्जी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के केस में उपयोग ली जाती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वाई.एल. फार्मा लि. की कई दवाइयां ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को सब-स्टैंडर्ड या नकली मिली हैं। इसके खिलाफ अक्टूबर में भी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की थी।

इन कंपनियों की ये दवाइयां जांच में मिली घटिया क्वालिटी की
मैसर्स लाइफकेयर न्यूरो प्रोडक्ट लि. (धर्मपुर, हिमाचल प्रदेश) की डल्कोवॉग-0.3एमजी (वोग्लीबॉस) जो शुगर की बीमारी में दी जाती है।
मैसर्स मस्कॉन लाइफ साइंस प्रा. लि. (हरिद्वार, उत्तराखंड) की टेलपिन-ए (टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपाइन) जो ब्लड प्रेशर के मरीजों को दी जाती है।
मैसर्स एग्रोन रेमेडिज प्रा.लि. (काशीपुर, उत्तराखंड) की सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन जो बच्चों को सर्दी में फ्लू, इंफेक्शन होने पर दी जाती है।
मैसर्स Swear हेल्थकेयर प्रा.लि. (धौलपुर, राजस्थान) SWear नाम से सर्जिकल ग्लव्स आते हैं, वह भी घटिया क्वालिटी के मिले हैं।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार