बड़ी खबर: शहर में इस जगह मुंह पर वार कर हत्या,लाश घर में फेंकी

बड़ी खबर: शहर में इस जगह मुंह पर वार कर हत्या,लाश घर में फेंकी

जयपुर में एक महिला की हत्या कर लाश अनजान घर में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार महिला की बॉडी प्लास्टिक के बोरे में बंद थी। घर की मालकिन ने किराएदार का सामान समझकर बोरा खोला तो उसमें से बदबू आने लगी। अंदर लाश देखकर मालकिन की चीख निकल गई। लाश के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की जांच के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है। एडि.डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया- शव सुभाष कॉलोनी परशुराम पार्क के पास कॉन्ट्रैक्टर सूरज प्रकाश सांवरिया के घर में मिला है। कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो चुकी है। उनके 3 मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर में उनकी पत्नी मुन्नी देवी और ऊपर के दोनों फ्लोर पर 2 किराएदार रहते हैं। मंगलवार सुबह 9.30 बजे घर के पोर्च में एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ मिला। कॉन्ट्रैक्टर की पत्नी को लगा कि किराएदारों का सामान है। किराएदारों ने मना किया कि उनका सामान नहीं है। उसे चेक करने पर लाश मिली।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार