बीकानेर: 11वीं की छात्रा ने 12वीं की छात्रा को चाकू मारा, पानी की बोतल को लात मारने पर हुआ विवाद

बीकानेर: 11वीं की छात्रा ने 12वीं की छात्रा को चाकू मारा, पानी की बोतल को लात मारने पर हुआ विवाद

बीकानेर में सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने 12वीं की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के हाथ पर दो जगह गंभीर चोट आई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना मंगलवार दोपहर एक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के बाहर की है। छुट्‌टी होने के बाद छात्राएं बाहर निकल रही थीं, तभी अचानक एक छात्रा ने चाकू निकालकर सीनियर छात्रा पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। छात्राओं ने बताया कि 11वीं की एक छात्रा अपनी पानी की बोतल स्कूल के ऑफिस में भूल गई। वो वापस लेने गई तो 12वीं की छात्रा ने उसकी पानी की बोतल को लात मार दी। इस पर दोनों छात्राओं में विवाद हो गया। छुट्‌टी होने के बाद छात्रा ने अपनी सीनियर पर चाकू से हमला कर दिया दिया। डॉक्टर ने बताया कि एक घायल छात्रा को लोग हॉस्पिटल लेकर आए थे, उसके हाथ में दो जगह गंभीर चोट लगी थी। टांके लगाने पड़े, फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार