राजस्थान के में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 2 कलाकारों की मौत

राजस्थान के में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 2 कलाकारों की मौत

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थांवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां से 3 घायलों को अजमेर रैफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 4 बजे नेशनल हाईवे 89 पर रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के टेहला गांव के पास हुआ। जयपुर से बालोतरा जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटी खाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मदद के लिए दौड़ पड़े स्थानीय लोग
हादसा इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसे में स्थानीय लोग मदद को दौड़ पड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बा​हर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल 8 लोगों को अजमेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई