बीकानेर में पान हुआ महंगा, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी

बीकानेर में पान हुआ महंगा, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी

बीकानेर। शहर के पान प्रेमियों को अब पान के स्वाद के साथ जेब का भी थोड़ा ख्याल रखना होगा। बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने पान की नई दरें जारी कर दी हैं, जो 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी। एसोसिएशन द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार सभी प्रमुख किस्मों के पान में 5 रुपए प्रति पान की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी करीब 5-6 वर्षों बाद की गई है, जिससे पान व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों और आमजन दोनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एसोसिएशन के अनुसार मद्रास पत्ता सादा अब 20, मीठा पत्ता सादा 25, मद्रास नवरतन चटनी पान 30 और मीठा नवरतन चटनी पान 35 में मिलेगा। वहीं जर्दा और किमाम युक्त पान की दरें भी बढ़ाई गई हैं। नवरतन 90 नंबर किमाम पान अब 80 और चटनी सहित 90 में मिलेगा। इसके अलावा पान को दो टुकड़ों में कटवाने पर 5 अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। नई रेट लिस्ट कार्ड सभी पान दुकानों पर लगाए जाएंगे। पान विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ी हुई दरों के बावजूद वे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं आमजन का मानना है कि 5 की बढ़ोतरी ज्यादा बोझिल नहीं है, लेकिन नियमित पान खाने वालों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। व्यापारियों का यह भी कहना है कि नई दरों से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी और पान व्यवसाय को स्थिरता मिलेगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल