बीकानेर: 9वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, छात्रा ने जहर पीकर जान दी

बीकानेर: 9वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, छात्रा ने जहर पीकर जान दी
बीकानेर। खाजूवाला में दो युवकों ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को कार में अगवा किया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत छात्रा ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है। घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है। दुष्कर्म से आहत छात्रा ने अगले दिन जहरीला स्प्रे पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के दौरान 27 जनवरी की शाम को उसने दम तोड़ दिया।

बुधवार को छात्रा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके भाई की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट दी है। 23 जनवरी को उसने जहरीला स्प्रे पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसने अपनी मां और परिवार के लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया। मामले की जांच कर रहे खाजूवाला सीओ ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को डिटेन कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसका साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने