डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

अजमेर में मंगलवार को डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर का शव केकड़ी जिला अस्पताल के क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से उतारा। डॉक्टर ने सुबह 10:37 बजे वॉट्सएप पर आखिरी स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- ‘मरीज नहीं देखे जाएंगे, अनावश्यक कॉल न करें।’ डॉक्टर की ड्यूटी पिछले एक साल से जिला हॉस्पिटल में थी। वे चर्म (स्किन) रोग विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी दिल्ली एम्स में प्रोफेसर हैं। जिला हॉस्पिटल के पीएमओ नवीन जांगिड़ ने बताया- टोंक में देवली के राजकोट निवासी डॉ. अशोक कुमार मीणा (35) की मंगलवार को दोपहर 2 बजे से ड्यूटी थी। वे दोपहर 2:30 बजे तक हॉस्पिटल नहीं पहुंचे। सोमवार को उनकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वे छुट्टी पर थे। इसलिए मैंने और अन्य स्टाफ ने आज दोपहर उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके करीब 15 मिनट बाद 3-4 कर्मचारियों को अस्पताल के पीछे मौजूद उनके सरकारी क्वार्टर पर भेजा। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान एक कर्मचारी ने खिड़की की दरार से देखा तो डॉ. मीणा का शव फंदे पर लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को उतारा और हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव रखवाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस